16th August 2026

BREAKING NEWS

90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सेहत पर पड़ सकता है असर

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

ACB Action in CG : छत्तीसगढ़ में जीरो टॉलरेंस, रिटायर्ड शिक्षक और हाउसिंग बोर्ड अधिकारी घूस लेते गिरफ्तार

Media Yodha Desk Fri, Feb 6, 2026

ACB Action in CG : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने 2 अलग-अलग जिलों में बड़ी छापेमार कार्रवाई की है. कोंडागांव में जहां एक रिटायर्ड शिक्षक से पेंशन के नाम पर रिश्वत मांगी गई, वहीं अंबिकापुर में हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर और बाबू को एक ठेकेदार से घूस लेते हुए पकड़ा गया है.

कोंडागांव के बीईओ (BEO) कार्यालय में पदस्थ बाबू सतीश सोढ़ी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. मिडिल स्कूल सरपंच पारा से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक सोनसिंह यादव अपनी पेंशन शुरू कराने के लिए लंबे समय से कार्यालय के चक्कर काट रहे थे. बाबू सतीश सोढ़ी ने इस काम के बदले बुजुर्ग से 40 हजार रुपये की मांग की थी.

थकहार कर पीड़ित ने ACB में मामले की शिकायत की, जिसके बाद ACB जगदलपुर की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. दूसरी बड़ी कार्रवाई अंबिकापुर के गोधनपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कार्यालय में हुई.

यहां एसीबी की टीम ने संभागीय कमिश्नर पीसी अग्रवाल और बाबू अनिल सिंह को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि कमिश्नर ने एक ठेकेदार से काम के बदले 50 हजार रुपये की मांग की थी. एसीबी ने दबिश देकर दोनों को मौके पर ही धर दबोचा. फिलहाल दोनों आरोपियों को दफ्तर लाकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है.

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन