21st June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ HC की राज्य सरकार को सख्त फटकार, 6 महीने में नियुक्ति नहीं तो MBBS छात्रों का सर्विस बॉन्ड होगा खत्म

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी, कांग्रेस जिलाध्यक्षों संग करेंगे अहम बैठक

स्टेपनी टायर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने की लंबित अपराधों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

सेंट्रल जेल में बंद आरोपी भी देगा परीक्षा, स्पेशल टीम पहुंची सेंटर

Advertisment

Aaj ka mausam : रायपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा - छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में तापमान में गिरावट

Media Yodha Desk Sat, Feb 21, 2026

Aaj ka mausam: छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है और आगामी दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। वहीं अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

प्रदेश में बीते 24 घंटे का मौसम

प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। इस दौरान प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है। आज के लिए जारी पूर्वानुमान में भी प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है। किसी प्रकार की मौसम चेतावनी फिलहाल जारी नहीं की गई है।

आगामी दिनों का दृष्टिकोण

अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

21 फरवरी को रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन