15th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

युवक ने बच्चों को पिलाई शराब मिली कोल्ड ड्रिंक : तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

Media Yodha Desk Thu, Mar 5, 2026

जांजगीर : जांजगीर के सुकली गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर तीन बच्चों को पिला दिया। बच्चों को उल्टी होने लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई।

इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुकली गांव में होली के अवसर पर डीजे पर डांस का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान मोहल्ले के तीन बच्चे डांस देखने गए थे।

परिजनों के अनुसार इसी दौरान गांव का एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर तीनों बच्चों को पिला दिया। बच्चों की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों बच्चों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जांच जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन