15th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग : धुएं से इलाके में हड़कंप; दमकल की 2 गाड़ियों ने पाया काबू

Media Yodha Desk Thu, May 7, 2026

दुर्ग : भिलाई के आकाश गंगा सुपेला मार्केट इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक शो-रूम में आग की लपटें उठने लगी। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर दुकान संचालक ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। सूचना पर दमकल की 02 गाड़ियां मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दुकान के स्टोर रूम में इलेक्ट्रॉनिक सामान होने के कारण आग तेजी से बढ़ने लगी, लेकिन दो गाड़ी पानी की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और फैलने से रोक लिया। हालांकि आग लगने का कारण अब तक अज्ञात है। वही इस आग में दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए हैं, जिससे बड़े नुकसान की आशंका है, जिसका आकलन किया जा रहा है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि शो रूम के चौथे माले पर आग लगी थी, जिसे निगम और बीएसपी की फायर टीम ने कंट्रोल कर लिया है। शार्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि शोरूम में आग से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम नहीं थे। फायर सेफ्टी के उपकरणों की कमी साफ नजर आई। फिलहाल आग पूरी तरह से काबू में है और स्थिति सामान्य हो गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन