14th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

CG Factory Fire : केमिकल फैक्टरी में पाइपलाइन फटने से भीषण आग, चारों ओर धुएं का गुबार

Media Yodha Desk Wed, Apr 1, 2026

CG Factory Fire: दुर्ग के भिलाई के हथखोज इंजीनियरिंग पार्क स्थित थेथिस हाइड्रोकार्बन कंपनी में पाइपलाइन फट गई और आग लग गई। घटना मंगलवार की रात की बताई जा रही है। कंपनी से धुआं निकलने लगा जिससे आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरे आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद केमिकल से निकलने वाले धुंआ पर काबू पाया गया। शुरुआत जांच में कंपनी प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है।

हथखोज के इंजीनियरिंग पार्क के थेथिस हाइड्रोकार्बन कंपनी में केमिकल ने अचानक धुआं निकलते देख कर्मचारी के साथ इलाके में अफरा तफरी मच गई। आरोप है कि इसके बाद भी कंपनी प्रबंधन ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग या पुलिस को नहीं दी। लेकिन जब आस पास के लोगों ने आग की लपटे और धुआं देखा तो इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। उसके बाद आनन-फानन में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि थेथिस हाइड्रोकार्बन कंपनी में पिंच ऑयल के लोडिंग के दौरान अचानक पाइपलाइन फटने जाने से जमीन पर फैल गई और हवा के संपर्क में आने से धुआं निकलने लगा। धुएं से आसमान काला पड़ा गया और आसपास रहने वालों को सांस लेने में परेशान होने लगी। दमकल विभाग ने केमिकल से निकाने वाले धुंआ को काबू में पाया। दमकल विभाग को शुरुआत जांच में कंपनी प्रबंधन की लापरवाही सामने आया है। विभाग द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन