10th August 2026

BREAKING NEWS

कई जिलों में बारिश की संभावना, कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

Advertisment

CM आवास पर आधी रात तक चली हाईलेवल बैठक : 4 घंटे मंत्रियों और BJP नेताओं संग हुई अहम चर्चा

Media Yodha Desk Fri, Jun 19, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आवास पर गुरुवार देर रात अचानक बैठक बुलाई गई, जहां सीएम के अलावा सरकार के मंत्री, भाजपा नेता मौजूद रहे. रात लगभग 10 बजे शुरू हुई बैठक रात में 1:40 बजे तक चली. इस दौरान पीएम मोदी के 12 साल के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई. मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चल रही चर्चाओं के बारे में जब डिप्टी सीएम विजय शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बैठक में इस पर कोई चर्चा नहीं की गई. सीएम हाउस में ही गुरुवार रात को मंत्रिमंडल के सदस्य और बीजेपी संगठन से जुड़े बैठक में शामिल लोगों ने डिनर किया.

मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बैठक में पीएम मोदी के 12 साल के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई. सत्ता संगठन के सामंजस्य पर मंथन हुआ और सभी मंत्रियों के प्रभार जिलों में कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई. उन्होंने बताया कि मंत्री मंडल में फेरबदल वाला कोई विषय बैठक में नहीं था. "मीडिया में ये बात कैसे आई उनकी समझ से बाहर है.

आप मुस्कुराओ सब ठीक है." बैठक में वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, गुरु खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव, दयाल दास बघेल भी मौजूद रहे. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी एयरपोर्ट से सीधे सीएम हाउस पहुंचे थे. इनके अलावा बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी बैठक में मौजूद रहे. सूत्रों के अनुसार, 2 दिन पहले भी इसी तरह की बैठक हुई थी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन