12th August 2026

BREAKING NEWS

मेष और सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ, बढ़ेंगे सफलता के योग; पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

शासकीय राशन दुकान में चोरी का पर्दाफाश, 200 कट्टी चावल और 16 कट्टी शक्कर बरामद

भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का किस्सा

PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

शटर तोड़कर दुकान में घुसे नकाबपोश, नकदी लेकर हुए रफूचक्कर... CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Advertisment

Chhattisgarh News : खेत में अचानक दिखी कब्र से मचा हड़कंप... लापता महिला का मिला दफन शव

Media Yodha Desk Thu, Jun 4, 2026

धमतरी : जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जो बेहद ही हैरान कर देने वाला है. यहाँ कब्र से एक लापता महिला की लाश मिली है. आशंका है किसी ने महिला की हत्या करके शव को ठिकाने लगाने के लिए दफना दिया. मामला जिले के बोरई थाना क्षेत्र के आमानारा गांव की है. मृतका की पहचान बिंदा बाई के रूप में हुई है. महिला बिंदा बाई की लाश खेत में बने एक कब्र से मिली है.

जानकारी के मुताबिक़, बिंदा बाई 30 मई से लापता हो गयी थी. परिजन ने उसे ढूंढने की कोशिश की पर कुछ पता नहीं चला. इसी बीच आमानारा गांव में एक खेत में ग्रामीणों को नई कब्र दिखी. इससे गाँव में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. साथ ही एसडीएम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे.

जब कब्र को खोदा गया तो एक महिला की लाश निकली. जिसकी पहचान लापता बिंदा बाई के रूप में हुई. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. माना जा रहा है किसी ने हत्या करके शव को दफनाया है.मौत की वजह स्पष्ट नहीं है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है. महिला की मौत कैसे हुई और उसे खेत में किसने दफनाया. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन