7th August 2026

BREAKING NEWS

अगले 48 घंटे संभलकर रहें, प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार

मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगी सफलता और शुभ समाचार

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

Advertisment

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका : माय भारत पोर्टल पर फ्री रजिस्ट्रेशन, करियर को मिलेगी नई दिशा

Media Yodha Desk Wed, Jul 15, 2026

Chhattisgarh Job: दुर्ग जिले के युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और इंटर्नशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने रोजगार कार्यालय में 'माय भारत' योजना के तहत विशेष पंजीयन काउंटर शुरू किया है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इस पहल के माध्यम से 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के डिजिटल प्लेटफॉर्म से निशुल्क जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें देशभर में उपलब्ध रोजगार और करियर के अवसरों तक सीधी पहुंच मिलेगी।

15 से 29 वर्ष के युवा होंगे पात्र

उप संचालक रोजगार के अनुसार, 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इस योजना के तहत पंजीयन करा सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय में यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है।

सरल किया गया पंजीयन क्यूआर कोड से मिलेगी पूरी जानकारी

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में स्थापित काउंटर पर पात्र युवाओं का निशुल्क पंजीयन किया जा रहा है। कार्यालय के सूचना पटल पर योजना से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदर्शित की गई है। साथ ही क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराया गया है, जिसे स्कैन कर युवा सीधे पोर्टल पर पहुंचकर पंजीयन प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं।

देशभर के अवसरों से जुड़ेंगे युवा

माय भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्किल डेवलपमेंट कोर्स, प्रतिष्ठित संस्थानों और सरकारी विभागों में इंटर्नशिप, नेतृत्व विकास कार्यक्रमों तथा सामाजिक परियोजनाओं से जुडऩे का अवसर मिलेगा। इसके अलावा उनकी योग्यता के अनुरूप देशभर में उपलब्ध नौकरियों और करियर विकल्पों की जानकारी भी नियमित रूप से मिल सकेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन