20th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

शराब पार्टी बनी मौत का कारण : गाली से भड़के दो भाइयों ने युवक की कर दी बेरहमी से हत्या

Media Yodha Desk Wed, Mar 18, 2026

बिलासपुर : बिलासपुर सकरी क्षेत्र के ग्राम संबलपुर में शराब पीते समय उपजे विवाद में दो भाइयों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद से फरार दोनों भाई, रोज ठिकाना बदल रहे थे. मंगलवार सुबह दोनों एक भाई के ससुराल पहुंचे. दोनों बाहर भागने की फिराक में थे. वे सफल हो पाते कि इससे पहले ही सकरी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों ने पहले सकरी शराब भट्टी से देशी शराब खरीदी और फिर संबलपुर के एक खेत में पीपल पेड़ के नीचे बैठकर पार्टी करने लगे. इसी दौरान सतीश ने नशे की हालत में गणेश और उसके परिवार को अपशब्द कहना शुरू कर दिया. मना करने के बावजूद जब सतीश नहीं रुका, तो दोनों भाई भड़क गए. राकेश और गणेश ने मिलकर सतीश पर हाथ-मुक्का से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. मारपीट के दौरान सतीश का सिर पीपल के पेड़ की जड़ से टकरा गया, जिससे उसके सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

रिश्तेदार ने घर से भगाया तो बेलगहना में रात काटी

घटना के बाद वे अपने सगे चाचा के घर पहुंचे थे. जैसे ही उन्हें गांव में हत्या होने की सूचना मिली. उन्होंने दोनों को घर से भगा दिया. जैसे-तैसे दोनों भाई बेलगहना सिद्ध बाबा के आश्रम पहुंचे. यहां एक रात काटने के बाद एक भाई के ससुराल पहुंच गए. यहां से दोनों तमिलनाडु भागने की फिराक में थे.

बीट आरक्षकों के बिछाए जाल में फंसे आरोपी

हत्या के बाद दोनों आरोपी डर के मारे मरही माता मंदिर की ओर भाग गए थे. वहां से लौटने के बाद वे अपने ससुराल ग्राम मेण्ड्रा पाड़ पहुंच गए. इसकी भनक सकरी थाने के बीट आरक्षक आशीष शर्मा, अफाक खान और अनुप नेताम को लगी. इसके बाद उन्होंने आरोपियों के लिए जाल बिछाया, परिजनों के जरिए रैकी कराई और उन्हें उनके ससुराल में ही दोनों को पकड़ा.write something...

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन