16th August 2026

BREAKING NEWS

90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सेहत पर पड़ सकता है असर

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

CG News : बलौदाबाजार–रायपुर रूट पर दौड़ती बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से 50 यात्रियों की बची जान

Media Yodha Desk Mon, Feb 9, 2026

बलौदाबाजार : सोमवार सुबह 9 बजे बलौदाबाजार से रायपुर जा रही एक सवारी बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि बस चालक की सूझबूझ और त्वरित निर्णय से बस में सवार लगभग 50 यात्रियों की जान बच गई। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी ट्रेवल्स की यह बस सुबह करीब 8 बजे बलौदाबाजार से रायपुर के लिए रवाना हुई थी। बस जैसे ही भैंसा गांव के पास सुबह करीब 9 बजे पहुंची तभी इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुएं ने आग का रूप ले लिया और आग तेजी से फैलने लगी। आपात स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोका और सभी दरवाजे खोलकर यात्रियों को शांतिपूर्वक नीचे उतारा।

चालक की तत्परता के कारण बस में कोई भगदड़ नहीं मची और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए।यात्रियों के उतरते ही आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में बस जलकर खाक हो गई। यात्रियों ने चालक के साहस और सूझबूझ की जमकर सराहना की। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने यात्रियों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर इंजन में तकनीकी खराबी को वजह माना जा रहा है। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन