21st April 2026

BREAKING NEWS

इंस्टाग्राम रील्स की आड़ में बड़ा क्रिकेट सट्टा रैकेट उजागर, खेमानी गिरफ्तार, करण अब भी फरार

24x7 शिकायत दर्ज कर सकेंगे नागरिक

ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, कोरबा–बेंगलुरु के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

बार विवाद ने लिया हिंसक रूप, किराना व्यापारी पर बीयर बोतल से हमला; पुलिस ने दर्ज किया मामला

समर वेकेशन में राहत! रेलवे ने 13 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर सफर को बनाया बेहद आसान

Advertisment

CG News : 5 एकड़ 62 डिसमिल में फैली अफीम की खेती पर चला बुलडोजर, 360 डिग्री कैमरे से रखी जा रही थी निगरानी

Media Yodha Desk Mon, Mar 9, 2026

Chhattisgarh News: भिलाई के ग्राम समोदा में 5 एकड़ 62 डिसमिल रकबे में अफीम की खेती को उखाडऩे में लगा पुलिस बल को गाजर घास ने खूब परेशान किया। अफीम के पौधों को उखाड़ते समय उन्हें खुजली होने लगी। इसके बाद दोपहर को जिला प्रशासन ने वीवीजी-रामजी के मजदूरों को बुलाया गया। उनसे भी जब नहीं हुआ, तब करीब 4 बजे अफीम के खेत में बुलडोजर पहुंचा, लेकिन नष्टीकरण को लेकर संशय बना हुआ है। इधर आरोपी विनायक ताम्रकार, विकास विश्नोई और मनीष ठाकुर उर्फ गोली को पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया है। रविवार को 5 एकड़ 88 डिसमिल खेत में की गई अफीम की खेती को नष्ट करना जिला प्रशासन और पुलिस के लिए टेढीखीर साबित हुआ। वीवीजी-रामजी के सैकड़ों मजदूर खेत में पहुंचे। अफीम की खेती को उखाडऩा शुरू किया।

पूरे एक दिन में पुलिस के जवान और वीवीजी-रामजी के मजदूर एक हिस्सा भी नहीं उखाड़ सके। इसके बाद कलेक्टर अभिजीत सिंह ने एसडीएम हरवंश मिरी को निर्देश दिए कि बुलडोजर चलवा दिया जाए। एसडीएम मौके पर पहुंचे। बुलडोजर खेत में खड़ा था। उन्होंने देखा कि अफीम के पौधों के साथ मिट्टी भी बड़ी मात्रा में आ रही थी। इस कारण बुलडोजर को रोक दिया गया। सभी लौट गए।

फेसिंग में लगाया गया था बिजली का करंट

अफीम की खेती की सिंचाई के लिए शिवनाथ नदी में पंप लगाकर पानी पहुंचाया जा रहा था। विनायक ताम्रकार ने पूरे 5 एकड़ 88 डिसमिल में लोहे की तार से फेंसिंग कराया दिया था। शिवनाथ नदी के किनारे तरफ बिजली तार से पहुंचाया गया। उस तार को फेंसिंग से जोडक़र उसमें करंट सप्लाई किया था, ताकि उसके अंदर कोई घुस न सके। इतना ही नहीं, जब ग्रामीणों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उसके खेत के अंदर गलती से भी कोई चला गया, तो उसकी विनायक ताम्रकार जमकर पिटाई कराता था, इसलिए डर के कारण उस क्षेत्र में कोई जाने की हिम्मत नहीं करता था।

360 डिग्री कैमरा बताता था मूवमेंट

विनायक ताम्रकार ने पुलिया के आगे बिजली पोल पर 360 डिग्री घुमने वाला कैमरा लगा रखा था। वह सोलर से चलता था। वाईफाई से अपने मोबाइल पर कनेक्शन ले रखा था। इसमें डीबीआर नहीं होता है। उसके खेत के तरफ जानवर या किसी आदमी की मूवमेंट होने पर उक्त कैमरा सचेत करता था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन