13th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

CG Government Scheme : छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, सरकार दे रही 1.5 लाख रुपये, ऐसे मिलेगा इस योजना का लाभ

Media Yodha Desk Sat, Jun 6, 2026

CG Government Scheme: छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिला श्रमिकों को ई-रिक्शा खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने के साथ-साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर भी मिल रहा है।

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत निर्माण कार्य से जुड़े 60 प्रकार के विभिन्न प्रवर्गों के श्रमिक पंजीकृत हैं। मंडल द्वारा श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए जन्म से लेकर मृत्यु तक लगभग 28 कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना भी शामिल है, जो विशेष रूप से महिला निर्माण श्रमिकों के लिए शुरू की गई है।

योजना के तहत तीन वर्ष से पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को ई-रिक्शा खरीदने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये तक की अनुदान राशि प्रदान की जाती है। यह राशि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा दी जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि वे नियमित आय अर्जित कर सकें।इस योजना का लाभ वे महिला श्रमिक उठा सकती हैं जो कम से कम तीन वर्षों से निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत हों। पात्र हितग्राही अपनी पसंद की ई-रिक्शा कंपनी का चयन कर सकते हैं और बैंक से ऋण स्वीकृत होने के बाद योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के लिए पात्र महिला निर्माण श्रमिक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट shramevjayate.cg.gov.in, Shramev Jayate Mobile App, नजदीकी श्रम संसाधन केंद्र, चॉइस सेंटर अथवा संबंधित जिला श्रम कार्यालय के माध्यम से जमा किया जा सकता है। वहीं बलौदाबाजार जिले की महिला श्रमिक जिला श्रम कार्यालय के कक्ष क्रमांक 117 में जाकर भी अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। इससे हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध हो रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन