16th August 2026

BREAKING NEWS

90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सेहत पर पड़ सकता है असर

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

CG News : यूनिटी मार्च 2025 के लिए छत्तीसगढ़ के 68 युवा रवाना, रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

Media Yodha Desk Sun, Nov 23, 2025

रायपुर : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यूनिटी मार्च 2025 में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के 68 युवा आज नागपुर के लिए रवाना हुए। रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उपस्थित रहे। सभी ने ‘सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे’ के नारे लगाए और युवाओं को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए आज सौभाग्य का दिन है। हमारे प्रदेश के 68 युवा यूनिटी मार्च में शामिल होंगे, यह पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान से पूरा देश परिचित है। युवा साथी उनकी विचारधारा से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय यात्रा पर जा रहे हैं। सभी प्रतिभागी युवाओं को ढेरों शुभकामनाएं। BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि हर साल इस मार्च का आयोजन होता है। इस बार छत्तीसगढ़ के 68 युवा इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं, जो प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। युवा देश की एकता और अखंडता का संदेश लेकर आगे बढ़ेंगे।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर 68 युवा राष्ट्रीय पदयात्रा में शामिल होकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक की इस यात्रा से हर नौजवान प्रेरणा लेगा। सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर युवा देश निर्माण में योगदान देने के लिए तैयार हो रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बस को हरी झंडी दिखाकर सभी युवाओं को यूनिटी मार्च के लिए रवाना किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन