5th August 2026

BREAKING NEWS

गले में फंदा, मुंह में कपड़ा… Instagram फ्रेंडशिप के बाद प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक

संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम, वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद

छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

Advertisment

ऑपरेशन बाज : मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी करते 5 आरोपी गिरफ्तार

Media Yodha Desk Sun, Aug 2, 2026

मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ गांजा,शराब की अवैध बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाए।

उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली डॉ प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह के कुशल मार्गदर्शन पर सायबर सेल मुंगेली एवं थाना पथरिया की संयुक्त पुलिस टीम को दिनांक 01 अगस्त 2026 को मुखबीर सूचना पर थाना पथरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रोहरा कला मेन रोड मे घेराबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार हुलिया अनुरूप 03 मोटरसायकल को एक साथ 05 व्यक्ति 1.राहुल वर्मा पिता ईदाराम उम्र 21 वर्ष निवासी जुनवानी, थाना पथरिया, 2.अजय श्रीवास उर्फ टेकल पिता कमलेश उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 15 पथरिया, जिला मुंगेली, 3.दिनेश बंसल उर्फ पाडे पिता छोटेलाल उम्र 20 वर्ष निवासी पथरिया, 4.ओमप्रकाश उर्फ गोलु पिता शत्रुहन उम्र 20 वर्ष निवासी पौसरी 5.समीर खान पिता अतहर उम्र 20 वर्ष निवासी पथरिया, थाना पथरिया जिला मुंगेली का तलाशी लेने पर 10 किलो 500 ग्राम कीमती मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत ₹2,00,000/- व गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त 03 मोटर सायकल एवं 04 नग मोबाइल सहित जुमला कीमती 3 लाख 67 हजार रूप्ये को जब्त किया गया। प्रकरण के 05 आरोपी 1.राहुल वर्मा 2.अजय श्रीवास 3.दिनेश बंसल उर्फ पाडे 4.ओमप्रकाश उर्फ गोलु 5.समीर खान को गांजा तस्करी करते पकड़े जाने पर मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पथरिया मे अपराध क्रमांक 204/26 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दिनांक 02.08.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी प्रभारी सायबर सेल, उपनिरी. गिरजाशंकर यादव (प्रभारी, थाना पथरिया), प्रउप निरी. तेजकुमार मरकाम, राधिका यादव, प्र.आर.नोखे लाल कुर्रे, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, आरक्षक राहुल यादव, राकेश बंजारे,भेषज पाण्डेकर, गिरीराज सिंह, हेमसिंह, राहुल कांत कश्यप, परमेश्वर जांगड़े, हलिश गेंदले की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन