18th August 2026

BREAKING NEWS

कांगो में इबोला का कहर! 2,325 मौतों और 5 हजार संक्रमण के बीच WHO ने जारी की गंभीर चेतावनी

UGC-NET के तीन विषयों की फिर होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल

Airtel शुरू कर रहा सैटेलाइट-टू-मोबाइल इंटरनेट सेवा

CBI का बड़ा खुलासा, गिरिबाला-समर्थ की प्रताड़ना से परेशान होकर त्विषा ने दी जान; अब दहेज हत्या का चलेगा केस

अमिताभ बच्चन को हर महीने मिलेंगे 33 लाख रुपये, 5 साल तक होती रहेगी तगड़ी कमाई

Advertisment

Raipur में फ्लाइट संकट : मुंबई - दिल्ली, हैदराबाद से आने वाली 4 Indigo उड़ानें आज रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी

Media Yodha Desk Tue, Dec 9, 2025

रायपुर : छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने इंडिगो को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में मांग की गई है कि पीड़ित यात्रियों को इंडिगो टिकट कीमत का 10 गुना मुआवजा दे।

इस पूरे मामले को लेकर प्रधानमंत्री को भी शिकायत भेजी गई है, जिसमें इंडिगो पर 9000 करोड़ (करीब एक बिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाने की मांग की गई है। वहीं आज (मंगलवार) सुबह 9 बजे रायपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई है। इसके अलावा मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद से आने वाली एक-एक फ्लाइट यानी कुल चार फ्लाइट कैंसिल है।

दिनभर में और भी फ्लाइटें कैंसिल, डायवर्ट और डिले हो सकती हैं। फ्लाइट संकट से ट्रेनों और बसों में भीड़ बढ़ गई है। इससे पहले सोमवार को ही रायपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली इंडिगो की 8 फ्लाइट रद्द हुई थी। रायपुर से मुंबई की 2, हैदराबाद की 2 और बेंगलुरु की 1, भोपाल की 1, कोलकाता की 1 और दिल्ली की 1 फ्लाइट कैंसिल हुई थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन