23rd August 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, करियर-धन और प्रेम जीवन में क्या होगा खास

ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई, साइबर सेल और चिल्फी पुलिस ने शराब कोचियों पर कसा शिकंजा

चोरों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, शातिर तरीके से वारदात को दिया अंजाम

शॉपिंग मॉल में मची तबाही… 121 लोग हुए घायल; जाने कितने लोगों की हुई मौत

व्यूज़-लाइक्स नहीं, ट्रॉफी है लक्ष्य! टेस्ट टीम की आलोचना पर गौतम गंभीर का करारा जवाब

Advertisment

प्रसूता की लापरवाही से मौत : 3 अस्पतालों के चक्कर, कहीं डॉक्टर नहीं तो कहीं इलाज से इनकार

Media Yodha Desk Mon, Aug 11, 2025

बलौदाबाजार- जिले के लवन में रहने वाली संतोषी साहू (34 साल) की डिलवरी का समय आ गया था। रविवार (10 अगस्त) की रात परिजन सबसे पहले उसे पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां उन्हें 5 घंटे तक बिना उचित इलाज के रखा गया। डॉक्टर उपलब्ध न होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में भी 3 घंटे तक कोई सर्जन नहीं आया। वहां केवल दो इंजेक्शन लगाए गए। जब संतोषी की हालत बिगड़ी, तो सर्जन ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया।

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें चंदा देवी निजी अस्पताल भेज दिया गया। चंदा देवी अस्पताल ने महज आधे घंटे में 3000 रुपए का बिल बनाकर उन्हें रायपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उन्हें पलारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन