15th June 2026

BREAKING NEWS

घर में मिला बुजुर्ग दंपति का शव, दो अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले पति-पत्नी

चलती कार बनी आग का गोला, परिवार के तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान, घटना कैमरे में कैद

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, विरोध में मशीन के आगे लेटी महिला, 7 दुकानें ध्वस्त

10 रुपए की फ्रूटी में निकली छिपकली, पीते ही मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ी, इलाके में हड़कंप

सहकारी बैंक मैनेजर पर घूस मांगने का आरोप, विधवा महिला से 10 हजार रुपये की डिमांड का VIDEO वायरल

Advertisment

जवानों को बड़ा तोहफा : छत्तीसगढ़ में सैनिकों और पूर्व सैनिकों को संपत्ति रजिस्ट्री पर 25% स्टाम्प शुल्क छूट

Media Yodha Desk Thu, May 7, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं के सम्मान और कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने 25 लाख रुपये तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर स्टाम्प शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में पंजीयन मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर विभाग द्वारा यह प्रस्ताव तैयार किया गया। अधिसूचना जारी होने के पश्चात सैनिक एवं भूतपूर्व सैनिकों को मिलने वाली यह छूट प्रभावशील हो गई है। अधिसूचना के अनुसार, सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों एवं दिवंगत होने पर उनके जीवनसाथी को इस छूट की पात्रता केवल एक बार के लिए होगी।

25 लाख तक की सीमा तक यह छूट मिलेगी। यदि संपत्ति का मूल्य इससे अधिक होता है, तो अतिरिक्त राशि पर नियमानुसार स्टाम्प शुल्क देय होगा। देश की सेवा करने वाले सैनिकों के योगदान को सम्मान देने के लिए यह एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय है। वर्तमान में अचल संपत्ति के क्रय-विक्रय विलेखों पर लगभग 5 प्रतिशत स्टाम्प शुल्क देय होता है, अब इस नई व्यवस्था से पात्र हितग्राहियों को स्टाम्प शुल्क में राहत मिलेगी।

मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी जन्मभूमि से दूर रहकर सेवा करने वाले सैनिकों को आवास क्रय लागत में कमी की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि छूट का लाभ लेने के लिए छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। साथ ही, लाभ केवल एक बार ही लिया जा सकेगा, जिसके लिए शपथ पत्र देना होगा तथा संबंधित सैनिक/पूर्व सैनिक या विधवा होने के दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन