22nd August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

CG News : चार टीके एक साथ लगने से 2 महीने की बच्ची की मौत, परिवार ने आंगनबाड़ी केंद्र पर लापरवाही का लगाया आरोप

Media Yodha Desk Thu, Sep 11, 2025

बिलासपुर: मंगला धूरीपारा आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के बाद ढाई महीने की बच्ची की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र में एक साथ 4 टीके लगाने से बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला धूरीपारा का है. बताया जा रहा है कि दो माह की स्वर्णिका मरावी को परिजन टीका लगवाने के लिए मंगला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र लेकर गए थे. आरोप है कि यहां बच्ची को एक साथ 4 टीका लगा दिया गया. टीका लगने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी और मौत हो गई.

परिजनों का कहना है कि वे बच्ची को जन्म के बाद का टीका लगवाने के लिए लेकर गए थे, लेकिन एक साथ 4 टीका लगाने से बच्ची की मौत हो गई. परिजनों ने मामले में टीका लगाने में लापरवाही का आरोप लगाया है. बच्ची के मौत के बाद परिजनों ने शव के साथ कलेक्टोरेट परिसर जाकर जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने बच्ची के शव को पीएम के लिए भेज मामले में जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, पीएम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन