21st August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

CG में आकाशीय बिजली का कहर : खेत में काम कर रहे 15 वर्षीय नाबालिग की मौत

Media Yodha Desk Sun, Sep 21, 2025

रायपुर: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक बादल गरजने और बिजली चमकने जैसी मानसूनी गतिविधियों के साथ हल्की बारिश जारी रहेगी। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में खास बारिश नहीं हुई है। हालांकि, गरियाबंद जिले में शनिवार को तेज आंधी-तूफान से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस दौरान पुलिस जवान तेज हवाओं के बीच जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। दोपहर 2 से 4 बजे तक रुक-रुककर मूसलाधार बारिश हुई। शाम को अंधड़ ने लोगों को परेशान कर दिया। वहीं कबीरधाम जिले के बासिनझोरी में बिजली गिरने से एक नाबालिग की मौत हो गई। घटना लोहारा थाना क्षेत्र की है।

नुमेश्वर साहू (15) खेत में था। इसी दौरान ये हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। राजधानी रायपुर के इलाकों में कल शनिवार को मध्यम बारिश हुई है। इस बीच रविवार को महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा इन 10 जिलों में अंधड़, बिजली चमकने और बादल गरजने का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन