12th August 2026

BREAKING NEWS

हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक रंग में रंगा CM हाउस

ट्रंप का बड़ा खुलासा- “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार, RD खाते में रकम जमा कराने के नाम पर 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी

Advertisment

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल - 11 थाना प्रभारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए प्रभारी; देखें सूची

Media Yodha Desk Thu, May 28, 2026

Police Transfer: जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के 11 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई पदस्थापना दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी सूची के मुताबिक निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को थाना प्रभारी शिवरीनारायण से बिर्रा भेजा गया है, जबकि जय कुमार साहू को बिर्रा से यातायात शाखा में पदस्थ किया गया है। कमलेश कुमार शेंडे को रक्षित केंद्र जांजगीर से अजाक थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं रंजीत सिंह कंवर को अजाक से नैला चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। कृष्णपाल सिंह को बम्हनीडीह से शिवरीनारायण, दिलीप कुमार सिंह को पंतोरा चौकी से बम्हनीडीह तथा कृष्ण कुमार साहू को पामगढ़ से पंतोरा चौकी प्रभारी बनाया गया है।

विनोद कुमार जाटवर को अकलतरा थाना से हटाकर पुलिस सहायता केंद्र कोटमी सोनार का प्रभारी बनाया गया है। कमलदास बनर्जी को जांजगीर से अकलतरा थाना भेजा गया है। इसके अलावा सउनि कृष्ण कुमार कोसले को रक्षित केंद्र जांजगीर से पामगढ़ तथा प्रतिमा राठौर को कोटमी सोनार से महिला थाना में पदस्थ किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन