23rd June 2026

BREAKING NEWS

बलौदाबाजार में 6 क्रशर सील, रेत मशीन जब्त

पीड़ित परिवार से मिले मंत्री रामविचार नेताम, हर संभव मदद का दिया भरोसा

साय सरकार की कल बड़ी बैठक, जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर होगा फैसला

अब नहीं चलेगा OTP का खेल! राशन वितरण में बड़ा बदलाव, बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा चावल

प्रदेशभर में 19 हजार करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट का टेंडर जारी, जानें कहां होंगे काम

Advertisment

Mungeli News : थाना कोतवाली मुंगेली पुलिस के द्वारा 11 पेटी देशी प्लेन शराब को किया गया जप्त

Media Yodha Desk Sat, Jan 17, 2026

श्रीमान पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा आसमाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ विक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध "आपरेशन बाज" अभियान चलायी जाकर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मयंक तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े के द्वारा दिनांक 15.01.2026 को चकरभाठा रोड अन्तर्गत अत्यधिक मात्रा में देशी प्लेन शराब का अवैध परिवहन होने कि मुखबिर कि सूचना पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस गवाहों के साथ तस्दीक हेतु रवाना हुये, मुखबीर द्वारा बताये स्थान भरतदाल मिल रायपुर रोड मुंगेली, चकरभाठा से भदराली रोड, संबलपुर चकरभाठा मेन रोड के पास घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़ा गया और गवाहों के समक्ष पूछताछ एवं चेक कर

01.आरोपी शत्रुहन सिंह राजपुत पिता भागवत सिंह राजपुत, उम्र 42 साल, निवासी जंगलपुर थाना दाढी, जिला बेमेतरा के कब्जे से एक कत्था बैगनी रंग के थैला में रखे 25 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2000/- रू. एवं परिवहन में प्रयुक्त मो०सा० एचएफ डिलक्स कीमती 40000/- जुमला 42000/- रूपये को विधिवत जप्त कर अप. क्रमांक 23/2026 धारा 34 (1) क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

02.आरोपी दिलहरण यादव पिता रमेश यादव, उम्र 42 साल, निवासी सुकली (गोविंद), चौकी दामापुर, थाना कुण्डा, जिला कबीरधाम के कब्जे से दो प्रिमियम राजश्री का नीला रंग का थैला में 100-100 नग 180 एमएल वाली कांच की शिशी में 200 पाव देशी प्लेन शराब, कीमती 16000/- रू. एवं परिवहन में प्रयुक्त मो०सा० पल्सर कीमती 80000/- जुमला 96000/- रू. को जप्त कर अप. क्रमांक 24/2026 धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

03.आरोपी राजू माथुर पिता स्व० साधोल माथुर, उम्र 39 साल, निवासी गिरधारी कापा एवं भीम गावस्कर पिता चम्पालाल, उम्र 42 साल, निवासी भोलवाकापा, दोनों थाना कुण्डा, जिला कबीरधाम दोनों के कब्जे से एक नीला रंग की प्लास्टिक बोरी में 140 नग एंव पीला रंग की प्लास्टिक बोरी में 148 नग कुल 288 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 23040/- रू. एवं परिवहन में प्रयुक्त मो०सा० एसपी साईन होण्डा कीमती 70000/- जुमला 93040/- रू. को गवाहों के समक्ष जप्त कर अप. क्रमांक 25/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कर्यवाही में निरीक्षक कातिकेश्वर जांगडे थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, प्र०आर० 33 अजय छत्री, 17 प्रकाश शुक्ला, 72 दिलीप साहू, आर०103 अजय चन्द्राकर, 371 नोहर डडसेना, 173 अरूण साहू, 185 मनोज टंडन, 104 दीप खुटे, 16 रवि श्रीवास सै० भोप सिंह एवं स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन