18th April 2026

BREAKING NEWS

वेदांता पावर प्लांट बॉयलर ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23, 12 घायल अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ में जबरन और प्रलोभन से धर्मांतरण पर सख्त कानून लागू, राजपत्र में अधिसूचना जारी; जानिए नियम

आशा भोसले की आवाज से गूंजा छत्तीसगढ़ सिनेमा, फिल्म ‘भक्त मां कर्मा’ में पहली बार गाया भगवान जगन्नाथ का भक्ति गीत

बीच सड़क पर युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाई, मौके पर मचा हड़कंप

ACB-EOW का शिकंजा कसा, निलंबित IAS समीर विश्नोई की बेनामी संपत्ति जब्त, कई जमीनें सीज

Advertisment

: दुर्ग में मिलर्स ने शुरू किया धान उठाव का काम

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में राइस मिलर्स की लंबित मांगों पर सहमति बनने के बाद मिलर्स ने धान उठाव का काम शुरू कर दिया है. दुर्ग के मिलर्स ने जिले के 102 खरीदी केंद्रों से धान का उठाव शुरू कर दिया है. जिससे शासन प्रशासन ने राहत की सांस ली है.

दुर्ग में मिलर्स ने शुरू किया धान उठाव: दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि मिलर्स का बकाया नीतिगत निर्णय है. इसे शासन की तरफ से लेना है. इसमें सरकार और मिलर्स की बातचीत के बाद समस्या का हल निकाल लिया गया है. जिसके बाद अब मिलर्स ने पंजीयन कर खरीदी केंद्रों से धान का उठाव शुरू कर दिया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ मिलर्स एसोसिएशन कस्टम मिलिंग और बकाया राशि को लेकर हड़ताल पर चल रहा था. जिससे खरीदी केंद्रों में धान का उठाव नहीं हो पाया था. बीते 1 दिसंबर को लघु उद्योग भारती और भारतीय किसान संघ के साथ राइस मिलर एसोसिएशन की मीटिंग हुई. जिसमें बकाया राशि जल्द जारी करने को लेकर सरकार की तरफ से आश्वासन मिलने के बाद मिलर्स ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी. जिसके बाद अब खरीदी केंद्रों से धान का परिवहन शुरू हो गया है.

[caption id="attachment_7838" align="alignnone" width="1024"] Oplus_131072[/caption]

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन