6th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

Gold Rate Today 1 December 2025 : साल के आखिरी महीने की शुरुआत, 1 दिसंबर को सोना हुआ सस्ता या महंगा? ये है लेटेस्ट रेट

Media Yodha Desk Mon, Dec 1, 2025

Gold Rate Today 1 December 2025: साल के आखिरी महीने के पहले ही दिन यानी 1 दिसंबर की सुबह सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को ट्रेडिंग की शुरुआत सुस्त रही और कई शहरों में गोल्ड रेट नीचे फिसल गए। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,29,960 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि मुंबई में यह ₹1,29,810 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में तेज उछाल आया था और 24 कैरेट गोल्ड 3980 रुपये तक मजबूत हुआ था। वहीं 22 कैरेट सोना भी एक हफ्ते में 3650 रुपये महंगा हुआ।

लेकिन शनिवार के बाद सप्ताह की शुरुआत में कीमतें थोड़ी नरम पड़ गईं। चांदी की कीमत में भी गिरावट है और आज यह ₹1,84,900 प्रति किलोग्राम पर आ चुकी है, हालांकि एक हफ्ते में चांदी में कुल ₹21,000 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव बना हुआ है और चांदी का हाजिर भाव 53.81 डॉलर प्रति औंस चल रहा है।

Gold Rate In India: 

🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,29,960 | 22 कैरेट - ₹1,19,140

🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,29,810 | 22 कैरेट - ₹1,18,990

🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,29,860 | 22 कैरेट - ₹1,19,040

🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,29,810 | 22 कैरेट - ₹1,18,990

🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,29,810 | 22 कैरेट - ₹1,18,990

🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,29,810 | 22 कैरेट - ₹1,18,990

🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,29,960 | 22 कैरेट - ₹1,19,140

🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,29,860 | 22 कैरेट - ₹1,19,040

🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,29,960 | 22 कैरेट - ₹1,19,140

🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,29,960 | 22 कैरेट - ₹1,19,140

चांदी के भाव में गिरावट, हफ्तेभर में 21 हजार की तेजी के बाद हल्की नरमी

Silver Price In India Today (1 December 2025): 1 दिसंबर की सुबह चांदी के दाम एक बार फिर फिसले और कीमत घटकर 1,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बीते एक सप्ताह में चांदी में करीब 21,000 रुपये की जोरदार बढ़त देखने को मिली थी, जिसके बाद अब हल्की सुधार की स्थिति बनी है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी चांदी का हाजिर भाव 53.81 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। सोना और चांदी दोनों की कीमतों पर घरेलू बाजार की परिस्थितियों के साथ वैश्विक आर्थिक संकेतकों का भी सीधा असर पड़ता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन